बरेली में पूर्व पार्षद गिरफ्तार, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख की ठगी, जान से मारने की दी धमकी
- Advertisement -
बरेली में पूर्व पार्षद गिरफ्तार, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख की ठगी, जान से मारने की दी धमकी
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व पार्षद एडमिन हरमन को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है।
भाई को नौकरी दिलाने का दिया झांसा, ले लिए 6.5 लाख मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस निवासी डार्विन डेविस ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एडमिन हरमन ने उनके भाई को सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया था।
आरोप है कि इसी बहाने उसने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनसे साढ़े छह लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे।
पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
डार्विन का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। बाद में उसने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी एडमिन हरमन को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म, और लोगों की तलाश जारी पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस के मुताबिक एडमिन हरमन पहले बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड का पार्षद भी रह चुका है।
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई भी इस तरह की ठगी का शिकार हुआ हो तो वह सामने आकर शिकायत दर्ज कराए।
नोट*: यह खबर पीड़ित की तहरीर और पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित है। मामले में आगे की जांच जारी है।