उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया सीएच सी क्यारा का निरीक्षण

0 34

- Advertisement -

बरेली।आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री पुष्पलता पांडेय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्यारा का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा सी एच सी में मरीजों की सुविधाओं, जांच, चिकित्सकों एवं दवाओ की उपलब्धता, ओपी डी जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, प्रसव केन्द्र, एवं अस्पताल में मानव संसाधन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन की जानकारी प्रभारीचिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डा सौरभ सिंह से ली, और मौजूदा कार्य प्रणाली से संतोष व्यक्त कर साफ़ सफाई एवं कार्य की प्रसंसा की, इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराधा सिंह, चिकित्सा अधिकारी डा अर्चना पाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ गीतांजलि सिंह, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर मनोज कुमार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शाज अली, बीएमसी यूनिसेफ उस्मान खां, चीफ फार्मासिस्ट कृपाल सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे