दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस पलटी, 50 से अधिक घायल, डेढ़ साल के मासूम समेत 25 की हालत गंभीर

0 15

- Advertisement -

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस पलटी, 50 से अधिक घायल, डेढ़ साल के मासूम समेत 25 की हालत गंभीर

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

बरेली, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के पास दिल्ली से पीलीभीत के पूरनपुर जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें 25 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर* बताई जा रही है।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा, नींद में थे ज्यादातर यात्री हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस समय बस में सवार ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। अचानक बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और राहत-बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को *जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों* में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से इलाज कराकर लौट रहा था परिवार, डेढ़ साल का बच्चा घायल पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी *मोहम्मद परवेज* पत्नी नगमा और डेढ़ साल के बेटे फैज के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। बेटे फैज का दिल्ली में इलाज चल रहा था।

हादसे में पत्नी नगमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं मासूम फैज का एक हाथ टूट गया और वह बेहोशी की हालत में है। परवेज को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल नगमा ने आशंका जताई कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उनका कहना है कि बस किसी दूसरे वाहन से नहीं टकराई थी।

पुलिस ने शीशे तोड़कर बचाई जान, जांच जारी
हादसे की सूचना पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर घायलों को प्राथमिकता पर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने की आशंका है। पुलिस चालक से पूछताछ करेगी और बस के तकनीकी पहलुओं की भी जांच करेगी।

प्रशासन ने शुरू की मदद घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं। गंभीर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।