बरेली में कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-आला हजरत को लेकर बड़ा प्लान, GIC ऑडिटोरियम में DM-SSP की समीक्षा
- Advertisement -
बरेली में कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-आला हजरत को लेकर बड़ा प्लान, GIC ऑडिटोरियम में DM-SSP की समीक्षा
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
बैठक,सुरक्षा-यातायात-स्वास्थ्य पर फोकस
बरेली, श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और आगामी उर्स-ए-आला हजरत के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी को लेकर आज GIC ऑडिटोरियम, बरेली में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
DM-SSP ने की अधिकारियों के साथ बैठक
बैठक की अध्यक्षता *जिलाधिकारी अविनाश और एसएसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से की। बैठक में चीफसेक्यूप के निर्देशों के क्रम में सभी विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, PWD सहित तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर दिया जोर
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि:
सुरक्षा: सभी आयोजन स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। CCTV, ड्रोन और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाए।
यातायात प्रबंधन कांवड़ मार्गों पर डायवर्जन प्लान समय से लागू किया जाए। जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष ड्यूटी दी जाए। मूलभूत व्यवस्थाएं: कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। समन्वय*: सभी विभाग आपस में प्रभावी समन्वय स्थापित करें। हर अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और उत्तरदायित्व के साथ करे।
*शांतिपूर्ण आयोजन पहली प्राथमिकता*
DM अविनाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-आला हजरत बरेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि दोनों आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हों।
SSP अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर सख्ती से नजर रखने के निर्देश दिए।
*नोट*: प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आयोजन के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करें और शांति बनाए रखें।