जीरो टॉलरेंस का असर, बरेली ACB का बड़ा एक्शन, बदायूं में तैनात SI कृष्णपाल 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Advertisement -
जीरो टॉलरेंस का असर, बरेली ACB का बड़ा एक्शन, बदायूं में तैनात SI कृष्णपाल 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
*रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*बरेली, योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB बरेली ने बदायूं में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को बिजली चोरी के मुकदमे में 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बिजली चोरी के मुकदमे में मांगी थी रिश्वत
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *कृष्णपाल सिंह पुत्र स्व. दुन्दीलाल, निवासी ग्राम करतौली, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली* के रूप में हुई है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस के *एंटी पावर थेफ्ट थाना, उसांवा रोड, बदायूं* में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात था।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार शिकायतकर्ता *हेमराज पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम नैथू, थाना अलापुर, बदायूं* ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिजली चोरी के मुकदमे में जेल न भेजने और मुकदमे का निस्तारण कराने के नाम पर SI कृष्णपाल सिंह 6 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
ACB ने बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।
बुधवार दोपहर 12:28 बजे ACB की ट्रैप टीम ने डिवीजन द्वितीय विद्युत वितरण खंड कार्यालय, थाना एंटी पावर थेफ्ट, उसांवा रोड, बदायूं* में जाल बिछाया। इसी दौरान आरोपी उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह रिश्वत की 6 हजार रुपये की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
इसके बाद ACB टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस ACB बरेली की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नोट*: यह खबर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।