बरेली की शिक्षिका ने SSP से लगाई जान बचाने की गुहार,हत्याकांड की चश्मदीद गवाह को मिली धमकियां

0 35

- Advertisement -

बरेली की शिक्षिका ने SSP से लगाई जान बचाने की गुहार,हत्याकांड की चश्मदीद गवाह को मिली धमकियां

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*बरेली,”मेरे पति को मेरे सामने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। अब गवाही देने की वजह से मुझे भी मारा जाएगा।” ये शब्द बरेली की शिक्षिका संगीता गंगवार के हैं। पति और देवर की हत्या के मुकदमे की चश्मदीद गवाह संगीता ने बुधवार को SSP अनुराग आर्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और परिवार की सुरक्षा मांगी है।

पति और देवर, दोनों की हो चुकी हत्या
संगीता गंगवार ने SSP को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2021 में उनके देवर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 2024 में उनके पति पुष्पेंद्र गंगवार की भी बीच चौराहे पर गोलियों से हत्या कर दी गई। संगीता का दावा है कि वह पति की हत्या की प्रत्यक्षदर्शी हैं और अदालत में उनकी गवाही भी हो चुकी है।

जेल में रहकर रची गई थी साजिश”
महिला ने आरोप लगाया कि पति की हत्या एक सुनियोजित साजिश थी। उनके मुताबिक मुख्य आरोपी पूरन लाल ने हत्या से पहले दूसरे मुकदमे में सरेंडर कर खुद को जेल भेज लिया था ताकि उस पर शक न हो। संगीता का आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए ही अपने साथियों के जरिए हत्या की साजिश रची और वारदात कराई।

*l”अब मेरी हत्या की तैयारी कर रहे हैं आरोपी”
संगीता ने कहा कि पति की हत्या के मुकदमे में 15 आरोपी नामजद हैं। इनमें से कुछ आरोपी अब जमानत पर बाहर आ चुके हैं। आरोप है कि यही लोग अब उनकी हत्या की योजना बना रहे हैं।

संगीता के अनुसार आरोपी खुलेआम कह रहे हैं कि “उन्हें जेल तो जाना ही है, उससे पहले इन्हें खत्म कर देंगे, ताकि मुकदमे की पैरवी करने वाला कोई न बचे।”

महिला ने प्रार्थना पत्र में पूरन लाल, संतोष, गुड्डू, प्रेम, दुर्वेश, सुरेंद्र, महेंद्र उर्फ कान्हा के भाई महेश कुमार, राकेश, रमेश, वीरेश, यशपाल, गजनहेरा निवासी सोमपाल और मुरारपुर के कोटेदार रामप्रकाश पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

“मेरे पास सबूत हैं, पुलिस को दूंगी”
संगीता का कहना है कि उनके पास साजिश से जुड़े पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों से वह सार्वजनिक नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह जांच एजेंसियों को सबूत सौंपने के लिए तैयार हैं।

उनका आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों का इतना खौफ है कि कोई गवाही देने की हिम्मत नहीं करता।

SSP से सुरक्षा की मांग संगीता गंगवार ने SSP अनुराग आर्य से मांग की है कि उन्हें और उनके परिवार को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उनका कहना है कि पति की हत्या का मुकदमा अंतिम चरण में है और फैसला आने वाला है। इसी वजह से आरोपी बौखलाए हुए हैं और उन्हें जान से मारकर मामले को कमजोर करना चाहते हैं।

* नोट*: यह खबर पीड़िता द्वारा SSP को सौंपे गए प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। सभी आरोप अभी आरोप ही हैं। मामले की जांच और सत्यता पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी।