बरेली में SSP का नशे पर वार, 5 किलो 505 ग्राम डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहा था, आरोपी पर पहले से NDPS का मुकदमा

0 5

- Advertisement -

बरेली में SSP का नशे पर वार, 5 किलो 505 ग्राम डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहा था, आरोपी पर पहले से NDPS का मुकदमा

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

सुभाषनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.505 KG Doda Chura बरामद, अंशु उर्फ अनिकेत गिरफ्तार, Uttarakhand Supply कर रहा था तस्कर, NDPS एक्ट में केस दर्ज*

*बरेली, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बरेली पुलिस का अभियान तेज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस ने 5 किलो 505 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड में नशे की खेप सप्लाई करने जा रहा था।

श्मशान रोड पर हुई घेराबंदी, 5 किलो से ज्यादा नशा बरामद क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी सुभाषनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर श्मशान भूमि रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने *अंशु उर्फ अनिकेत पुत्र गब्बर, निवासी मोहल्ला गणेशनगर, थाना सुभाषनगर, उम्र 22 वर्ष* को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से *5 किलो 505 ग्राम डोडा चूरा (डोडा पोस्ता)* बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना सुभाषनगर में *मुकदमा अपराध संख्या 469/2026 धारा 8/15 NDPS एक्ट* के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उत्तराखंड में सप्लाई करनी थी खेप, पूछताछ में किया खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वह डोडा चूरा उत्तराखंड में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि आगे ऐसी गलती नहीं करेगा।

पहले से NDPS का शातिर, कोतवाली में भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी अंशु उर्फ अनिकेत पहले भी नशे की तस्करी में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ *कोतवाली थाना बरेली में धारा 8/20 NDPS एक्ट* के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम को मिली सफलता इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में *थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रसून कटियार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल सुदीप कुमार* शामिल थे।

SSP ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।