15 ,16, 17 अप्रैल को होगा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का वार्षिक सम्मेलन
- Advertisement -
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का वार्षिक सम्मेलन 15, 16 और 17 अप्रैल 2025 को संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए एक बैठक रविवार को एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली में हुई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वृज राज सिंह राघव ने की और प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मेजर देवेंद्र सिंह (मुरादाबाद) सहित जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में के पी सिंह और डॉ. सुरेश रस्तोगी ने संबोधित किया। मेजर देवेंद्र सिंह ने मुरादाबाद मंडल के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कई सुझाव भी प्रस्तुत किए।
- Advertisement -
बैठक में बरेली जिले के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शर्मा, जिला मंत्री प्रदीप पटेल और जिला कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की तैयारी इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर और वृजेश शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने किया। अंत में, जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।