- Advertisement -
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी करने की एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
पीड़ित अबरार पुत्र मियाजान निवासी एजाज नगर गौटिया थाना बारादरी ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ी-लिखी है। इस बीच एक मोहल्ले का युवक सय्यद निजाम उनके यहां पहुंचा और बोला कि उसकी पहुंच नगर विकास मंत्रालय के सचिवालय तक है। अगर तुम कुछ रुपए दोगे तो नगर-निगम में तुम्हारी बेटी की नौकरी लगवा दूंगा।
बच्ची के भविष्य के मद्देनजर उसने खून-पसीने की कमाई के 2 लाख 50 हजार रुपये फरवरी माह वर्ष 2023 में सय्यद निजाम को दे दिए। इसके बाद सय्यद निजाम व दो अज्ञात व्यक्तियो ने उसकी पुत्री को नियुक्ति पत्र दिनांक 10 अप्रैल 2023 को दे दिया जब उसकी पुत्री नियुक्ति पत्र को लेकर नगर-निगम पहुंची, तब पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी एवं कूटरचित है ।
इस बात की शिकायत जब उसने सय्यद निजाम से की तो बोला अधिकारी छुट्टी पर थे इसलिये ज्वानिंग नहीं हो पायी, मेडिकल बनवा लो, 3 से 4 माह बाद पुनः जाना नौकरी मिल जायेगी ।
इसके बाद निजाम ने एक 7 नवंबर 2023 को एक और नियुक्ति पत्र दिया । उसके बारे में पता चला कि उसे फिर एक बार कूटरचित कागज बनवाकर दिये है।
- Advertisement -
सय्यद निजाम ने उसके 2 लाख 50 हजार रूपये हड़प लिये । जब उसने सय्यद निजाम के अपराधिक कृत्यो की शिकायत थाना बारादरी पुलिस से की तभी सय्यद निजाम ने उससे एक समझौता किया की उसने जरूरी कार्य के लिय उधार रुपये को 5 जुलाई 2024 तक वापस कर देगा,
वहीं सय्यद निजाम एक लाख पच्चीस हजार रूपये फोन पे के माध्यम से अदा किये तथा एक लाख पच्चीस हजार देने से साफ इन्कार कर दिया और बोला कि उसने समझौते मे नौकरी लगवाने की बात नही लिखवायी है