त्योहार से पहले एफ एस डी ए विभाग ने की खाद्य पदार्थों की छापेमारी
- Advertisement -
त्योहार से पहले एफ एस डी ए विभाग ने की खाद्य पदार्थों की छापेमारी
बरेली।आयुक्त , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी जनपद बरेली एवं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आज 26
- Advertisement -
अक्टूबर 2026 को बालाजीपुरम, ईंध जागीर रोड, नवाबगंज स्थित मैसर्स गणपति स्वीट्स (खाद्य कारोबार कर्ता भारतवीर से बर्फी एवं एवं मिल्क केक का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया तथा मौके पर रखी 127 किलो संदूषित मिठाई जिसकी कीमत लगभग ₹19050 है, नियमानुसार नष्ट कराई गई।
Phoenix mall में स्थित Reliance रिटेल limited से बेसन,चना दाल, कचरी एवं मूंगफली दाना का नमूना लिया गया D-mart retail dohara road से बेसन, अरहर दाल एवं साबूदाना का नमूना लिया गया आज फतेहगंज पूर्वी स्थित मुरारी कोल्ड स्टोरेज तथा अनंता कोल्ड स्टोरेज को संदिग्ध खोया एवं मिठाईयां के स्टोर होने के संदेह पर चेक किया गया।