बरेली कैंट में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से मर्चेंट नेवी इंजीनियर ऋषि अरविंदो की मौत, सड़क पर मिला क्षत-विक्षत शव, दोस्त घायल, ट्रक फरार

0 12

- Advertisement -

बरेली कैंट में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से मर्चेंट नेवी इंजीनियर ऋषि अरविंदो की मौत, सड़क पर मिला क्षत-विक्षत शव, दोस्त घायल, ट्रक फरार

*रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली कैंट सड़क हादसा: वीरांगना चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मर्चेंट नेवी शिप इंजीनियर ऋषि अरविंदो की मौके पर मौत, दोस्त शुभम पाठक घायल, अवकाश पर घर आया था इंजीनियर, पुलिस तलाश रही ट्रक

बरेली कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। वीरांगना चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मर्चेंट नेवी शिप इंजीनियर ऋषि अरविंदो की मौत हो गई। उनका शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। हादसे में उनके दोस्त शुभम पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वीरांगना चौराहे पर ट्रक की टक्कर, स्कूटी सवार दोनों दोस्त गिरे, एक की मौत कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पौने 4 बजे वीरांगना चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे सेंट मारिया स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक की पहचान न होने पर कैंट पुलिस ने शव की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य जगहों पर भेजी। इसी दौरान सूचना मिली कि दुर्घटना में मरने वाले के साथ शुभम पाठक भी था। उसका इलाज शाहदाना के पास एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

दोस्त शुभम ने बताई पूरी कहानी: रात 1:30 बजे घूमने निकले थे शाम को पुलिस निजी अस्पताल पहुंची तो पता चला कि शुभम पाठक प्राइवेट वार्ड में भर्ती है। होश में आने पर शुभम ने पुलिस को बताया कि ऋषि अरविंदो उसका दोस्त था। रविवार रात 8 बजे ऋषि उसके घर आया था। दोनों ने साथ खाना खाया। रात करीब 1:30 बजे वे शुभम की स्कूटी से कैंट में घूमने निकले थे। वीरांगना चौक के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। होश आने पर शुभम ने ऋषि को वहां नहीं देखा तो वह अपनी स्कूटी से घर चला गया। परिवार के लोगों ने सुबह उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

अवकाश पर घर आया था मर्चेंट नेवी इंजीनियर, पोस्टमॉर्टम के बाद शिनाख्त कैंट पुलिस ने शुभम से नंबर लेकर ऋषि के परिजनों को सूचना दी। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और मृतक की पहचान ऋषि अरविंदो के रूप में की। परिजनों ने बताया कि ऋषि नवादा जोगियान, दुर्गा नगर का रहने वाला था। वह एक प्राइवेट शिप कंपनी मेंटीनेंस इंजीनियर था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ प्रथम का आदेश: फुटेज खंगाल कर ट्रक चालक को पकड़ो सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने का निर्देश दे दिया गया है। फुटेज के आधार पर फरार ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक तरफा सफर पर निकला इंजीनियर घर वापस नहीं लौट सका। बरेली की सड़कों पर तेज रफ्तार ट्रकों का कहर एक बार फिर एक घर उजाड़ गया।