बरेली पुलिस लाइन्स में IPS अंशिका वर्मा का निरीक्षण, मंगलवार परेड में जवानों का टर्नआउट-ड्रिल चेक किया, LHC प्रशिक्षुओं से की वार्ता, साफ-सफाई-अभिलेखों पर दिए सख्त निर्देश

0 1

- Advertisement -

बरेली पुलिस लाइन्स में IPS अंशिका वर्मा का निरीक्षण, मंगलवार परेड में जवानों का टर्नआउट-ड्रिल चेक किया, LHC प्रशिक्षुओं से की वार्ता, साफ-सफाई-अभिलेखों पर दिए सख्त निर्देश

*रिपोर्ट/आसिफ अली*

- Advertisement -

बरेली पुलिस अधीक्षक दक्षिणी IPS अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया औचक निरीक्षण, जवानों की अनुशासन-टर्नआउट परखा, प्रशिक्षु मुख्य आरक्षी बैच से संवाद, अर्दली रूम में लंबित मामलों का निस्तारण कराया

बरेली पुलिस लाइन्स में मंगलवार को अनुशासन और तैयारियों का सख्त टेस्ट हुआ। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी IPS अंशिका वर्मा ने पुलिस लाइन्स में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों की वर्दी, टर्नआउट, ड्रिल और परेड की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।

टर्नआउट-डिसिप्लिन पर IPS अंशिका वर्मा के सख्त निर्देश परेड निरीक्षण के दौरान IPS अंशिका वर्मा ने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड की क्वालिटी का अवलोकन किया। खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि फोर्स की वर्दी, अनुशासन और परेड किसी भी पुलिसिंग की बुनियाद है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

पुलिस लाइन्स, कार्यालय और संसाधनों की समीक्षा, साफ-सफाई पर जोर निरीक्षण के बाद IPS अंशिका वर्मा ने पूरे पुलिस लाइन्स परिसर, कार्यालयों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, सरकारी अभिलेखों के रख-रखाव और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

LHC प्रशिक्षु बैच से संवाद, IPS अंशिका वर्मा ने कहा – व्यवहारिक ट्रेनिंग जरूरी इसी दौरान पुलिस लाइन्स में चल रहे प्रशिक्षु मुख्य आरक्षी LHC प्रशिक्षण बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। समापन पर IPS अंशिका वर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रशिक्षुओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि जवानों को सिर्फ किताबी नहीं, बल्कि व्यवहारिक और प्रभावी पुलिसिंग का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वो फील्ड में चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें।

अर्दली रूम में लंबित मामलों का निस्तारण, अधीनस्थों को दिए निर्देश निरीक्षण के उपरांत IPS अंशिका वर्मा ने अर्दली रूम का आयोजन किया। इसमें अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। शिकायतों और समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

IPS अंशिका वर्मा के इस औचक निरीक्षण से पुलिस लाइन्स में हड़कंप मच गया। फील्ड से लेकर बैरक तक सबको अलर्ट मोड पर काम करने के संकेत मिल गए हैं।