बरेली में कांग्रेस का हल्ला बोल, राम मंदिर चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं पर पदयात्रा, जिलाध्यक्ष असफाक सकलेनी बोले उच्च न्यायालय के जज से जांच कराओ, ट्रस्ट भंग करो

0 8

- Advertisement -

बरेली में कांग्रेस का हल्ला बोल, राम मंदिर चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं पर पदयात्रा, जिलाध्यक्ष असफाक सकलेनी बोले उच्च न्यायालय के जज से जांच कराओ, ट्रस्ट भंग करो

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: बरेली कांग्रेस की पदयात्रा, गांधी मूर्ति चौकी चौराहा से हनुमान मंदिर तक मार्च, असफाक सकलेनी-दिनेश दद्दा के नेतृत्व में मांग – सिटिंग जज से जांच, शंकराचार्यों को सौंपो मंदिर संचालन, BJP पर पारदर्शिता का सवाल

बरेली: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं की खबरों के विरोध में बरेली की सड़कों पर कांग्रेस उतर आई। आज जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के संयुक्त तत्वावधान में गांधी मूर्ति, चौकी चौराहा से सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर तक जोरदार पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के बाद हनुमान मंदिर पर एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।

*जिलाध्यक्ष अशफाक सकलेनी के नेतृत्व में पदयात्रा, मांग – निष्पक्ष जांच और ट्रस्ट भंग*
पदयात्रा की कमान जिलाध्यक्ष असफाक सकलेनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के हाथों में रही। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में कहा कि राम मंदिर करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है। चढ़ावे में कथित वित्तीय अनिमितताओं से जुड़ी खबरों ने देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें सामने रखी गईं:
1. पूरे प्रकरण की जांच माननीय उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज की निगरानी में निष्पक्ष रूप से कराई जाए।
2. वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए।
3. चारों पीठों के परम पूज्य शंकराचार्यों और श्रीराम मंदिर से जुड़े सम्मानित संतों को मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाए।

अशफाक सकलेनी का हमला: BJP सनातन की हितैषी, पर पारदर्शिता नहीं तो संदेश गलत जाएगा
जिलाध्यक्ष असफाक सकलेनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खुद को सनातन धर्म की हितैषी बताती है। लेकिन अगर आस्था के केंद्र से जुड़े मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती जाती तो देश और दुनिया में गलत संदेश जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

*दिनेश दद्दा का बयान: चंदे की चोरी छिपा रही सरकार, CM-GM को इस्तीफा देना चाहिए*
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस तरह वर्तमान सरकार चंदे की चोरी के कृत्य को बचाना चाह रही है और अपने चहेतों को बचा रही है, यह देश के लिए शर्म की बात है। दिनेश दद्दा ने मांग की कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं की मांग: दोषियों को कठोर दंड मिले, जनता का विश्वास न टूटे सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए।

पूर्व महानगर अध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ एक समुदाय का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है। इसलिए सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि अगर चढ़ावे में हुई कथित अनियमितताओं को दबाने का प्रयास किया गया तो जनता का विश्वास कमजोर होगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

*हनुमान मंदिर सभा में उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता*
सभा में मुख्य रूप से प्रोफेसर अलाउद्दीन खान, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, सुरेश दिवाकर, डॉ हरीश गंगवार, जियाउर रहमान, रमेश श्रीवास्तव, इंजीनियर जीशान अफरीदी, मुकेश वाल्मीकि, विनोद कुमार, इशाक सकलेनी, इमरान राजा, इरशाद मंसूरी, उल्फत सिंह, तीर्थ मधुकर, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कमरुद्दीन सैफी, डॉक्टर सरताज हुसैन, मनोज शर्मा, मोहम्मद शाहिद खान, अनिल देव शर्मा, योगेश जायसवाल, मुजम्मिल हुसैन, अमजद खान, महेंद्र पाल गंगवार, सफदर अली बुखारी, फिरदौस खान, तब्बूसम बी, फरीद खान, जोया नजमी आदि मौजूद रहे।