बरेली पुलिस का गुडवर्क , ऑपरेशन 466 में 466 गुम मोबाइल बरामद, 93 लाख के फोन मालिकों को लौटाए, CEIR पोर्टल बना चोरों का काल

0 4

- Advertisement -

बरेली पुलिस का गुडवर्क , ऑपरेशन 466 में 466 गुम मोबाइल बरामद, 93 लाख के फोन मालिकों को लौटाए, CEIR पोर्टल बना चोरों का काल

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

ऑपरेशन 466: बरेली पुलिस ने तकनीक से चोरों को दबोचा, जून में 466 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 93 लाख की संपत्ति लौटी, CEIR पोर्टल से मिनटों में ब्लॉक-ट्रैक, SP यातायात ने लौटाए फोन

बरेली: जनपद बरेली पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अब मोबाइल चोरी करना आसान नहीं। जून महीने में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन 466” के तहत बरेली पुलिस की सर्विलांस, साइबर टीम और थाना स्तर की संयुक्त टीम ने 466 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख रुपये है।

रिजर्व पुलिस लाइन्स में मोबाइल वापसी समारोह, खोया फोन पाकर लोगों के चेहरे खिले
रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने बरेली पुलिस और CEIR सिस्टम का धन्यवाद किया।

CEIR पोर्टल: मोबाइल चोरों पर डिजिटल शिकंजा, सिम डालते ही पुलिस तक पहुंचता है अलर्ट इस पूरे अभियान में CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक जैसे ही कोई मोबाइल गुम या चोरी होता है, उसका IMEI नंबर CEIR पोर्टल पर ब्लॉक कर दिया जाता है। इसके बाद अगर कोई भी चोर उस फोन में नया सिम डालकर इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देता है। अलर्ट मिलते ही पुलिस लोकेशन ट्रैक करके मोबाइल बरामद कर लेती है। इसी तकनीक की वजह से ऑपरेशन 466 सफल हुआ।

*जनवरी 2025 से जून 2026 तक बरेली पुलिस ने लौटाए 5,725 मोबाइल, कीमत 11.43 करोड़*
बरेली पुलिस ने बताया कि ये सिर्फ जून महीने का आंकड़ा है। जनवरी 2025 से जून 2026 तक अब तक कुल 5,725 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 11.43 करोड़ रुपये है। ये सभी फोन असली मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

*बरेली पुलिस की अपील: फोन गुम हो तो तुरंत CEIR पर ब्लॉक करें, FIR कराएं*
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं। सबसे पहले नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और तुरंत CEIR पोर्टल http://ceir.gov.in पर जाकर फोन का IMEI ब्लॉक जरूर करें। इससे चोर फोन बेच या इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और पुलिस उसे जल्दी बरामद कर लेगी।

ऑपरेशन 466 ने ये साबित कर दिया कि अब मोबाइल चोरी करके बचना नामुमकिन है।