उर्स-ए-रज़वी 2026 की तैयारियां तेज: दरगाह आला हज़रत से शहरवासियों से सहयोग की अपील,
- Advertisement -
उर्स-ए-रज़वी 2026 की तैयारियां तेज: दरगाह आला हज़रत से शहरवासियों से सहयोग की अपील,
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
जायरीन के ठहरने और लंगर की व्यवस्था बढ़ाने का आह्वान
बरेली। उर्स-ए-रज़वी 2026 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दरगाह आला हज़रत में उर्स को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दरगाह मुख्यालय पर टीटीएस (तंजीम ताजुश्शरिया) के स्वयंसेवकों और विभिन्न लंगर कमेटियों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सज्जादानशीन बदरूश्शरिया मुफ्ती अहसन मियां ने की, जबकि यह बैठक दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती में संपन्न हुई।
शहरवासियों से सहयोग की अपील बैठक में मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि आधिकारिक उर्स-ए-रज़वी इस्लामिया मैदान में आयोजित किया जाता है और उर्स की सभी रस्में दरगाह तथा इस्लामिया मैदान में सय्यद आसिफ मियां की निगरानी में संपन्न होंगी।
उन्होंने कहा कि उर्स में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन के आने की संभावना है। ऐसे में केवल प्रशासन और दरगाह इंतजामिया की व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं होंगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि बारिश के मौसम को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी अधिक से अधिक संख्या में जायरीन के ठहरने और लंगर की व्यवस्था में सहयोग करें।
मदरसों, शादी हॉल और बड़े मकानों में ठहराने की तैयारी का आह्वान टीटीएस के वरिष्ठ सदस्य परवेज़ नूरी और औरंगजेब नूरी ने मदरसों, शादी हॉल, मेहमानखानों के संचालकों के साथ-साथ किला, मलूकपुर, जखीरा, पुराना शहर, बाकरगंज, जसोली और कंघी टोला जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों के उन लोगों से भी अपील की जिनके घर बड़े हैं कि वे समय रहते जायरीन के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उर्स स्थल पर तैयारियां शुरू शाहिद नूरी और अजमल नूरी ने बताया कि इस्लामिया मैदान से दरगाह आला हज़रत तक उर्स की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है।
23 जुलाई को होगी अगली समीक्षा बैठक
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बैठक में टीटीएस वालंटियर्स और जिले की विभिन्न लंगर कमेटियों के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। उर्स की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक 23 जुलाई को दरगाह आला हज़रत में आयोजित की जाएगी।
बैठक में मुफ्ती सलीम नूरी, मौलाना जाहिद रज़ा, मौलाना बशीर उल क़ादरी, मौलाना शाहनवाज आलम, राशिद अली खान, ताहिर अल्वी, मुजाहिद बेग, मंजूर रज़ा, अब्दुल माजिद रज़ा सहित टीटीएस के अनेक स्वयंसेवक और लंगर कमेटियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।