अमरोहा में ADG रमित शर्मा ने ली होमगार्ड भर्ती-2025 की समीक्षा बैठक, 11 जुलाई से शुरू होंगे शारीरिक परीक्षण

0 9

- Advertisement -

अमरोहा में ADG रमित शर्मा ने ली होमगार्ड भर्ती-2025 की समीक्षा बैठक, 11 जुलाई से शुरू होंगे शारीरिक परीक्षण

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

शनिवार आज अमरोहा, उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025* के तहत बरेली जोन के जनपदों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा ने शनिवार को अमरोहा में अहम समीक्षा बैठक की।

 

पुलिस कार्यालय स्थित सभागार से हाइब्रिड मोड में हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बरेली जोन के सभी जनपदों की तैयारियों का जायजा लिया गया।

रिकॉर्ड संवीक्षा और शारीरिक परीक्षण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश बैठक में ADG रमित शर्मा ने परिक्षेत्र व जनपदीय पुलिस प्रभारियों, समस्त नोडल अधिकारी पुलिस और प्रशासन, डीवी और पीएसटी दल, परीक्षा संचालन एवं सुरक्षा कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं के जनपद स्तरीय प्रतिनिधियों तथा भर्ती बोर्ड के जोनल ऑब्जर्वर डीके धवन के साथ समीक्षा की।

उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण की समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा और अन्य ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारीगण को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुरादाबाद परिक्षेत्र और अमरोहा के अफसर रहे मौजूदवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज और पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव ने भौतिक रूप से प्रतिभाग किया। अन्य जनपदों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर ADG ने स्पष्ट किया कि होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।