कांवड़ यात्रा 2026 के लिए बरेली पुलिस का मेगा एक्शन प्लान, हर जत्थे के साथ रहेगा एक पुलिसकर्मी, SSP अनुराग आर्य ने दिए सख्त निर्देश

0 18

- Advertisement -

कांवड़ यात्रा 2026 के लिए बरेली पुलिस का मेगा एक्शन प्लान, हर जत्थे के साथ रहेगा एक पुलिसकर्मी, SSP अनुराग आर्य ने दिए सख्त निर्देश

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

बरेली, आगामी *श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने मेगा एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। SSP अनुराग आर्य ने देर रात रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

हर कांवड़ जत्थे के साथ रहेगा नोडल पुलिसकर्मी
SSP ने बताया कि इस वर्ष जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर कांवड़ सेल का गठन किया गया है। इसमें 2 उपनिरीक्षक, 2 बीट आरक्षी और 2 कांस्टेबल क्लर्क तैनात किए गए हैं।

सबसे बड़ी व्यवस्था यह है कि प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ एक नोडल पुलिसकर्मी नियुक्त रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। इसके साथ ही तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर पुलिस अधिकारी गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर कांवड़ समितियों और जत्थेदारों से संवाद करेंगे।

सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम बैठक में SSP अनुराग आर्य ने निम्न निर्देश दिए:

कांवड़ मार्गों पर पुलिस चेक पोस्ट, अस्थायी चौकियां, सीसीटीवी कैमरे, बाइक मोबाइल, पीआरवी की तैनाती।

फर्स्ट एड किट, एंबुलेंस और फायर सर्विस की पर्याप्त व्यवस्था।

मिश्रित आबादी वाले गांवों में स्वयंसेवक टीमों का गठन। सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई।

डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन कराना अनिवार्य।

कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली *मीट की दुकानों को नियमानुसार बंद कराना।

झूलते बिजली के तार, ट्रांसफार्मर, प्रकाश व्यवस्था, रेलवे क्रॉसिंग और डिवाइडर कट* जैसी समस्याओं को संबंधित विभागों से समन्वय कर समय से ठीक कराना।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी” – SSP अनुराग आर्य SSP ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों से समन्वय कर काम करने को कहा गया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद समीक्षा बैठक में SP सिटी मानुष पारीक, SP दक्षिणी अंशिका वर्मा, SP उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, SP यातायात मोहम्मद अकमल खान, DSP अभिसूचना विजय कुमार राना, प्रभारी यूपी-112, प्रभारी कांवड़ सेल, यातायात निरीक्षक, प्रभारी रेडियो शाखा सहित जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।