बरेली में धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो वायरल करने वाला फरार आरोपी भारत यादव गिरफ्तार, 9 हजार की रंगदारी का मामला

0 9

- Advertisement -

बरेली में धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो वायरल करने वाला फरार आरोपी भारत यादव गिरफ्तार, 9 हजार की रंगदारी का मामला

*रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

कैंट पुलिस ने धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, मारपीट और रंगदारी वसूलने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भारत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

29 मार्च की घटना, पीड़ित से 9 हजार की रंगदारी
यह मामला 29 मार्च 2026 का है। सदर बाजार निवासी विजेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों ने शोएब अली के साथ मारपीट की थी।

आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित से जबरन धार्मिक नारे लगवाए, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर 7 हजार रुपये नकद और 2 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर कुल 9 हजार रुपये की रंगदारी भी वसूली गई थी।

मुख्य आरोपी पहले ही जेल में, अब दूसरा साथी गिरफ्तार वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में भारत यादव फरार चल रहा था।

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव पटेल ने पुलिस टीम के साथ उज्ज्वल कॉलोनी के सामने स्थित मैदान में दबिश देकर भारत यादव पुत्र स्वर्गीय करन, निवासी ग्राम चैत गोटिया, थाना कैंट को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ इसी मामले में पहले से गिरफ्तारी वारंट लंबित था।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है
कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी भारत यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ कैंट थाने में पूर्व से एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।

वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अब इस मामले में वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। वायरल वीडियो, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। मामले में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।