बरेली में दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

0 20

- Advertisement -

बरेली में दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

बरेली, बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म के आरोपी को रविवार सुबह फतेहगंज पूर्वी थाना में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से उसके पैर में चोट आई।

सुबह 7:30 बजे हुई मुठभेड़ घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नहर कोठी जंगल बहड़, गांव शिवपुर की है। SSP के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी मनपुर, थाना भुता निवासी जुबेद उर्फ जुबेर इसी इलाके में मौजूद है। पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की।

जंगल में भागते समय पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देखकर जुबेद मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। भागते समय उसने 315 बोर के अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

तमंचा, कारतूस और 37 हजार रुपये बरामद
गिरफ्तार आरोपी की तलाशी में पुलिस को निम्न सामान बरामद हुआ:
– *315 बोर का अवैध तमंचा
– *1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस
– *1 मोबाइल फोन
– *37,690 रुपये नकद
– *UP-25 EM-0349 नंबर की मोटरसाइकिल

घायल आरोपी जुबेद को इलाज के लिए
सीएचसी फरीदपुर भेजा गया है।

दुष्कर्म , बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट में था वांछित पुलिस ने बताया कि आरोपी जुबेद उर्फ जुबेर फतेहगंज पूर्वी थाने में दर्ज दुष्कर्म, भारतीय न्याय संहिता BNS और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।