रूहेलखंड विश्वविद्यालय में गूंजा ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’, छात्रों और शिक्षकों ने लगाए सैकड़ों पौधे
- Advertisement -
रूहेलखंड विश्वविद्यालय में गूंजा ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’, छात्रों और शिक्षकों ने लगाए सैकड़ों पौधे
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली, उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के तहत रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय का परिसर हरा-भरा हो गया। यहां ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026′ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं से लेकर कुलपति तक सभी ने हाथों में पौधे लिए।
कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने पौधा लगाकर की। उन्होंने कहा कि पेड़ सिर्फ पर्यावरण बचाने का जरिया नहीं हैं, ये आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गारंटी हैं।
कुलपति ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि पौधा लगाकर भूल न जाएं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करें तभी ये अभियान सफल होगा।
शिक्षक, कर्मचारी और छात्र एक साथ उतरे मैदान में वृक्षारोपण में विश्वविद्यालय के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए। कुलसचिव महेंद्र कुमार, बागवानी समन्वयक प्रो. जे.एन. मौर्य, डीन एकेडमिक्स प्रो. एस. के. पांडे, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवीन्द्र सिंह, डीन कृषि प्रो. उपेंद्र, निदेशक शोध प्रो. आलोक श्रीवास्तव, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. विनय वर्मा, तपन वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही एनएसएस के स्वयंसेवक, कल्चरल क्लब के सदस्य और छात्रावासों के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए।
एक पेड़ मां के नाम’ को आगे बढ़ाने का संकल्प
इस मौके पर सभी प्रतिभागियों ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उन्हें बचाने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से पर्यावरण बचाने की दिशा में बड़ा कदम है। ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों और एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूहेलखंड विश्वविद्यालय परिवार इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सक्रिय रहेगा।