बरेली में असम की महिला से गैंगरेप का मामला पलटा, मेडिकल कराने से किया इनकार, पुलिस को दिया लिखित बयान

0 0

- Advertisement -

बरेली में असम की महिला से गैंगरेप का मामला पलटा, मेडिकल कराने से किया इनकार, पुलिस को दिया लिखित बयान

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

बरेली, भोजीपुरा थाना क्षेत्र में असम की एक महिला द्वारा लगाए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। पहले मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने अब खुद ही अपने बयान से पलटते हुए कहा है कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई। साथ ही उसने मेडिकल परीक्षण कराने से भी साफ इनकार कर दिया।

गेस्ट हाउस में गैंगरेप का लगाया था आरोप
महिला ने अपनी शुरुआती शिकायत में कहा था कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर से बच्चों के साथ बरेली आ रही थी। रास्ते में जादौंपुर के पास दो युवकों ने उसे बातों में फंसाया। बच्चों को अलग भेजकर उसे बहाने से एक निजी गेस्ट हाउस ले जाया गया और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

शिकायत के आधार पर भोजीपुरा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पूछताछ में बदला बयान, लिखित में दिया इनकार
मामले की जांच कर रहे CO हाईवे ने बताया कि जब पुलिस ने महिला से विस्तार से पूछताछ की और मेडिकल के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक महिला ने लिखित बयान भी सौंपा है जिसमें उसने कहा है कि वह मेडिकल परीक्षण नहीं कराना चाहती और उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
अब पुलिस महिला के पहले और बाद के बयानों का मिलान कर रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पूरा मामला संदेह के घेरे में है और पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।