बरेली में फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, पति से 40 लाख मांगने की आरोपी महिला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर बनाई थी नकली पहचान

0 34

- Advertisement -

बरेली में फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, पति से 40 लाख मांगने की आरोपी महिला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर बनाई थी नकली पहचान

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में फर्जी पहचान के जरिए शादी करने और पति से लाखों रुपये की मांग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर विवाह करने, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को भ्रमित करने और पति से 40 लाख रुपये की मांग करने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौमी निवासी अभिषेक कुमार ने 27 जून 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साधना और उसके परिजनों ने महिला को आईएएस अधिकारी बताकर शादी कराई। विवाह के बाद उन्हें पता चला कि महिला सरकारी अधिकारी नहीं है और उसकी पहचान फर्जी थी।
पति से 40 लाख रुपये मांगने का आरोप
शिकायत के अनुसार, शादी के बाद महिला ने पति और उसके परिवार पर मानसिक दबाव बनाया।

आरोप है कि विवाद के दौरान उसने पति का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, परिवार को धमकाया और 40 लाख रुपये की मांग की। इसके अलावा अस्पताल खोलने के लिए पति की 20 बीघा जमीन बेचने का दबाव भी बनाया गया।

बदायूं से हुई गिरफ्तारी मामले की जांच के दौरान फरीदपुर पुलिस ने बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सतेती निवासी साधना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

पूछताछ में सामने आईं अहम बातें पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीएससी तक शिक्षा प्राप्त की है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने पति से विवाद और गला दबाने की घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी भी दी।

फेसबुक पर बनाई थी फर्जी IAS अधिकारी की छवि जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला ने फेसबुक सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को आईएएस अधिकारी दिखाने के लिए फर्जी फोटो और वीडियो अपलोड किए थे। पुलिस का कहना है कि इन्हीं पोस्ट के आधार पर उसने लोगों का विश्वास जीतने और विवाह के लिए अपनी पहचान स्थापित करने का प्रयास किया।

आईटी एक्ट की धारा 66D समेत कई धाराओं में केस पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य आपराधिक धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। यह धारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिरूपण इपर्सनशन कर धोखाधड़ी करने से संबंधित मामलों में लागू होती है।

अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।