बरेली के मीरगंज में धर्म परिवर्तन की कोशिश, पादरी गिरफ्तार, धार्मिक पुस्तकें और मोबाइल बरामद

0 1

- Advertisement -

बरेली के मीरगंज में धर्म परिवर्तन की कोशिश, पादरी गिरफ्तार, धार्मिक पुस्तकें और मोबाइल बरामद

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

बरेली, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैजना में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से धार्मिक पुस्तकें, नोटबुक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

घर में सभा कर धर्म परिवर्तन का आरोप
पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई को गांव सैजना निवासी अंकित ने शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि प्रेमपाल नाम का व्यक्ति गांव में
गजेन्द्र के घर पर धर्म परिवर्तन से जुड़ी सभा कर रहा था।

आरोप है कि सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, धार्मिक प्रचार सामग्री बांटी गई और लालच दिए गए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इस आधार पर मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

अंडरपास के नीचे से हुआ गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 10 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर मीरगंज पुलिस टीम ने नगरिया सादात फाटक के सामने अंडरपास के नीचे से आरोपी पादरी प्रेमपाल* को दबोच लिया।

पुलिस ने उसके पास से 6 धार्मिक पुस्तकें, एक हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन
बरामद किया है।

पूछताछ में कबूला, कहा कोई तैयार नहीं हुआ

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईसाई धर्म का प्रचारक है। उसने कबूल किया कि 9 जुलाई को सैजना में गजेन्द्र के घर पर सभा की गई थी, जिसमें कुछ लोग मौजूद थे।

आरोपी का कहना है कि उसने लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह बचने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।