बरेली पुलिस का बड़ा प्रहार, गौकशी-नशा-लूट के 3 गिरोह जनपदीय माफिया घोषित, फातून-शेर खान-नन्हू गिरोह पर कसा शिकंजा, अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई*
- Advertisement -
बरेली पुलिस का बड़ा प्रहार, गौकशी-नशा-लूट के 3 गिरोह जनपदीय माफिया घोषित, फातून-शेर खान-नन्हू गिरोह पर कसा शिकंजा, अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*Bareilly Police Action: बरेली में 3 अपराधी गिरोह माफिया घोषित, गौकशी गिरोह म-18/2026, नशा तस्कर म-19/2026, लूट गिरोह म-20/2026, SSP की जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध संपत्ति होगी कुर्क*
*बरेली, 8 जुलाई 2026*: संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पुलिस ने गौकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और लूटपाट जैसी गंभीर वारदातों में शामिल 3 अपराधी गिरोहों को जनपदीय माफिया घोषित कर दिया है।
SSP के निर्देश पर थाना फरीदपुर और थाना शाही पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर इन गिरोहों के आपराधिक इतिहास का विस्तृत परीक्षण करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
*आर्थिक लाभ के लिए फैला रहे थे दहशत*
पुलिस के अनुसार ये गिरोह संगठित रूप से अपराध करके आर्थिक और भौतिक लाभ कमा रहे थे और समाज में भय का माहौल बना रहे थे। इनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इन्हें जनपद स्तरीय माफिया घोषित किया गया है।
*1. गौकशी करने वाला गिरोह – म-18/2026 माफिया घोषित*
थाना फरीदपुर पुलिस की रिपोर्ट पर *फातून पुत्र दौलत खां निवासी ग्राम मेवासर्फापुर* के गिरोह को जनपदीय गौकश माफिया घोषित किया गया।
*गिरोह के सदस्य:*
– *फातून पुत्र दौलत खां* – लीडर
– *बेचे खां पुत्र मो. सफी*
– *तैय्यब उर्फ तोईयाब खां पुत्र अनवार खां*
– *याकूब खां पुत्र शादी खां*
– *कासिम पुत्र गुल खां*
*2. मादक पदार्थ तस्कर गिरोह – म-19/2026 माफिया घोषित जांच में सामने आया कि *मो. शेर खान पुत्र नवीशेर खान, निवासी मोहनपुर हाल निवासी मिर्धान, फरीदपुर* अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी कर आर्थिक लाभ कमा रहा था। उसे जनपदीय मादक पदार्थ तस्कर माफिया घोषित किया गया।
3. लूटपाट करने वाला गिरोह – म-20/2026 माफिया घोषित थाना शाही पुलिस की रिपोर्ट पर *नन्हू उर्फ नन्हे उर्फ लालताप्रसाद पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम दुनका* के गिरोह को जनपदीय अपराध माफिया घोषित किया गया।
*गिरोह के सदस्य:*
– *नन्हू उर्फ नन्हे उर्फ लालताप्रसाद* – लीडर
– *गिरीश पाल उर्फ गुड्डू*
– *धर्मेन्द्र*
– *चन्द्र प्रकाश
-*राहुल
अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, आर्थिक नेटवर्क होगा ध्वस्त बरेली पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन माफिया गिरोहों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच की जाए। इनके आर्थिक नेटवर्क का विश्लेषण कर नियमानुसार कुर्की और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध, गौकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, लूटपाट और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों के आर्थिक तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।