CM योगी के बरेली दौरे से पहले ट्रैफिक अलर्ट: 30 जून को शहर में सख्त डायवर्जन, पुराना बस स्टैंड बंद, सैटेलाइट से चलेंगी बसें, भारी वाहनों पर रोक
- Advertisement -
CM योगी के बरेली दौरे से पहले ट्रैफिक अलर्ट: 30 जून को शहर में सख्त डायवर्जन, पुराना बस स्टैंड बंद, सैटेलाइट से चलेंगी बसें, भारी वाहनों पर रोक
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*यात्रियों के लिए जरूरी खबर: सुबह 8 बजे से लागू होगी ट्रैफिक व्यवस्था, परसाखेड़ा से बुखारा मोड़ तक भारी वाहनों की नो एंट्री, SP यातायात मो. अकमल खान ने जारी की एडवाइजरी
बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून 2026 को बरेली दौरे के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी जारी कर दी है। वीआईपी सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
30 जून को पुराना रोडवेज बस स्टैंड रहेगा बंद
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि 30 जून को पुराना रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसें बड़ा बाईपास और इन्वर्टिस तिराहा होकर सिर्फ सैटेलाइट बस स्टैंड तक जाएंगी। यात्रियों का आवागमन भी सैटेलाइट बस स्टैंड से ही होगा।
इन जगहों पर भारी वाहनों की नो एंट्री SP यातायात मो. अकमल खान के निर्देश परसाखेड़ा रोड नंबर-1, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से किसी भी भारी वाहन को शहर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। संबंधित थानों को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।
डायवर्जन के वैकल्पिक मार्ग दिल्ली और रामपुर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, विलवा, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमौरा होकर गुजरेंगे। नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी यही रूट तय किया गया है।
दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास, झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर निकलेंगे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा और बड़ा बाईपास भेजा जाएगा।
बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन भमौरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंच सकेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास का इस्तेमाल करेंगे।
रोडवेज बसों के लिए खास व्यवस्था दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत से बरेली होते हुए बदायूं या लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसें बड़ा बाईपास और इन्वर्टिस तिराहा होकर सैटेलाइट बस स्टैंड पर ही रुकेंगी। बसों का आगे का संचालन भी इसी रूट से होगा।
SP यातायात की अपील पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने शहरवासियों से कहा कि यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देखें। प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक न जाएं और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। नागरिकों के सहयोग से ही CM योगी के दौरे के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रह पाएगी।