SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर 56 शातिर अपराधियों की खुली क्लास बी हिस्ट्रीशीट, फरीदपुर में सबसे ज्यादा 13 नाम, अब हरकत पर रहेगी नजर
- Advertisement -
बरेली पुलिस का एक्शन: SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर 56 शातिर अपराधियों की खुली क्लास बी हिस्ट्रीशीट, फरीदपुर में सबसे ज्यादा 13 नाम, अब हरकत पर रहेगी नजर
- Advertisement -
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
अपराधियों पर नकेल”: हत्या, लूट, गौकशी, नशा तस्करी में लिप्त 56 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित, थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी के आदेश, बरेली में अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूती
यूपी के बरेली जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। SSP अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 56 शातिर अपराधियों की क्लास बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह कार्रवाई उन अपराधियों के खिलाफ हुई है जो हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती, रंगदारी, धोखाधड़ी, चोरी, नकबजनी, गौकशी, पशु तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ और अवैध शस्त्र जैसे गंभीर अपराधों में लगातार संलिप्त रहे हैं।
पुलिस ने साफ किया कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर अब विशेष निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
फरीदपुर में सबसे ज्यादा 13 हिस्ट्रीशीट
बरेली पुलिस द्वारा खोली गई 56 हिस्ट्रीशीटों में सबसे अधिक 13 अपराधी थाना फरीदपुर क्षेत्र के हैं। इसके अलावा सीबीगंज, मीरगंज, इज्जतनगर और किला से 5-5 अपराधी, बहेड़ी, भुता और बारादरी से 4-4 अपराधी, सुभाषनगर से 3, भोजीपुरा, कोतवाली और कैंट से 2-2 जबकि शेरगढ़ और देवरनियां से 1-1 अपराधी शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इन हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार नजर रखने से जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी।
शहर के इन अपराधियों पर कसा शिकंजा
इज्जतनगर थाना क्षेत्र से रूपकिशोर गोला, मोहम्मद आसिफ, सुभान खां उर्फ सुब्हान, जाकिर अली उर्फ पप्पू और राजू खान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बारादरी से नितिन, नीरज, टिंकू राठौर और आबिद को सूची में शामिल किया गया है। कोतवाली से राहुल कौशल और विशाल, कैंट से सुनील तथा हरिओम उर्फ पंकज के खिलाफ कार्रवाई हुई है। किला क्षेत्र से वाहिद, सईद, टाइगर उर्फ यामीन उर्फ अमीनउद्दीन, मुर्तुजा और मोबीन को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। सुभाषनगर क्षेत्र से मुस्ताक अली, कलीचरन और रिंकू कन्नौजिया के नाम सूची में दर्ज हैं।
फरीदपुर, सीबीगंज, भुता के अपराधी भी रडार पर
सीबीगंज क्षेत्र से नासिर अली, वाहिद अली, राहुल शर्मा उर्फ टीनू, रहीस और आमिर शाह की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सबसे अधिक कार्रवाई फरीदपुर में हुई है। यहां राजू अली उर्फ रुकसार, अय्यूब उर्फ कल्लू, ईशरार, रिहान, बबलू, शमशाद अहमद, राजखान उर्फ राजू, हसमत, सर्वेश, अजय, विवेक यादव उर्फ प्रताप सिंह, मो शेर और अमन उर्फ सैय्यद मुसर्रफ हुसैन उर्फ अजमेरी को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। भुता क्षेत्र से पवन, अमन उर्फ ऋतिक, विपिन और गौरव के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
बहेड़ी, भोजीपुरा, शेरगढ़, मीरगंज के नाम भी सूची में बहेड़ी क्षेत्र से सद्दाम हुसैन और दानिश खां, प्रमोद कुमार कश्यप और नासिर को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। देवरनिया से मो मुकीम, शेरगढ़ से सोमू खान और भोजीपुरा क्षेत्र से राजू कुरैशी और शकील अहमद का नाम सूची में है। मीरगंज क्षेत्र से इशरत उर्फ बब्बू, प्रेमपाल, छत्रपाल, सुलेमान और अमन रनधावा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं।
किस अपराध में कितने अपराधी धोखाधड़ी, रंगदारी, मारपीट और चोरी के मामलों से जुड़े 6 अपराधी हैं। नकबजनी, चोरी और लूट में शामिल 9 अपराधी पाए गए हैं। गौकशी, पशु चोरी और पशु क्रूरता से 9 अपराधियों का संबंध है। हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में 7 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। लूट, हत्या और छिनैती से जुड़े 5 तथा लूट और छिनैती के 4 अपराधी सूची में शामिल हैं। सबसे अधिक 16 अपराधी मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, अवैध शस्त्र, अवैध शस्त्र फैक्ट्री और अवैध शराब जैसे अपराधों से जुड़े हैं।
SSP अनुराग आर्य का सख्त निर्देश SSP अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और उनकी आपराधिक प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।