बरेली के मदरसा अज़ीज़ उल इस्लाम में 80वां जश्न-ए-यौम-ए-आजादी धूमधाम से मनाया, बच्चों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से बांधा समां
- Advertisement -
बरेली के मदरसा अज़ीज़ उल इस्लाम में 80वां जश्न-ए-यौम-ए-आजादी धूमधाम से मनाया, बच्चों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से बांधा समां
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली, 15 अगस्त को देश भर के साथ बरेली के मदरसा अज़ीज़ उल इस्लाम मोहनपुर गौंटिया में 80वां जश्न-ए-यौम-ए-आजादी बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
*बच्चों ने राष्ट्रगान से किया आगाज़*
कार्यक्रम की शुरुआत समयानुसार ध्वजारोहण के साथ हुई। मदरसे के छोटे-छोटे बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर सभी को गर्व से भर दिया। ध्वजारोहण के मौके पर समाजसेवी और प्रबंधक इरशाद अंसारी, प्रिंसिपल महनाज़, जाकिर हुसैन, अनीस खान, भूतपुर बीडीसी सदस्य गुड्डू, अफसाना, शिफा, मो. अहसान सहित मोहल्ले के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*क्विज और रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां*
इसके बाद मदरसे में प्रतियोगात्मक क्विज का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगारंग कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों ने महफ़िल में चार चांद लगा दिए। बच्चों की प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
*मिष्ठान वितरण के साथ हुआ समापन*
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और आए हुए मेहमानों में मिष्ठान वितरण किया गया। दोपहर 12 बजे राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रबंधक इरशाद अंसारी ने कहा कि आजादी का जश्न मनाने के साथ बच्चों को देशभक्ति और शिक्षा दोनों के महत्व को समझाना जरूरी है। मदरसा हमेशा से देश की तरक्की और भाईचारे का पैगाम देता आया है।