बरेली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का ऐतिहासिक रोडशो, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब, 2027 में प्रचंड बहुमत का दावा

0 13

- Advertisement -

बरेली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का ऐतिहासिक रोडशो, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब, 2027 में प्रचंड बहुमत का दावा

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

संगठन ही सर्वोपरि”: फतेहगंज पूर्वी से जीआईसी तक फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से स्वागत, पूरन लाल लोधी बोले- पीडीए की राजनीति का जवाब सामाजिक एकता से देंगे

 

बरेली: भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे पूरन लाल लोधी का कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। फतेहगंज पूर्वी से लेकर जीआईसी तक जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के बीच उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरे संगठन में जोश भर गया।

रोडशो में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह भाजपा कार्यकर्ताओं ने फतेहगंज पूर्वी पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद काफिले का कई स्थानों पर भव्य अभिनंदन हुआ। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया। रोडशो पूरे रास्ते भगवा नारों से गूंजता रहा।

पूरन लाल लोधी: 2027 में भाजपा फिर बनाएगी सरकार स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है और भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा। सामाजिक समरसता को संगठन की ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए की राजनीति का जवाब सामाजिक एकता से दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पूरन लाल लोधी ने कहा कि वह कल्याण सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत करेंगे।

प्रदेश नेताओं ने दिया जीत का मंत्र प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता को अवसर मिलता है। उन्होंने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही वह दल है जहां साधारण कार्यकर्ता को भी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलती है।

राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की मुलाकात
स्वागत समारोह के बाद राजनीति के धुरंदर माने जाने वाले झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार से भाजपा सेवा ट्रस्ट पर पहुंचकर भेंट की गई। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज मियां, शावेज रईस, अकरम पठान, मिस्बाह ताहिर, इमरान खान सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर मुबारकबाद दी। अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर चर्चा की।

कद्दावर नेता रहे मौजूद इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, देवेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।