पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सात लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य

0 3

- Advertisement -

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सात लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ, 29 जून से घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

बरेली, 28 जून 2026 पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने डॉ.अरुण कुमार ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया । पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी और सरल उपाय पोलियो की दो बूंद है। मैं जनपद के सभी अभिभावकों से अपील करता हूँ कि शून्य से पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो अभियान के दौरान पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलवाएँ। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। साथ ही, बच्चों का समय पर पूर्ण टीकाकरण कराएँ और नवजात शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध दें। स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है। आइए, हम सब मिलकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के लगभग सात लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बूथ दिवस के बाद 29 जून से घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान छूटे बच्चों को कवर करने के लिए 6 जुलाई को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन नें अवगत कराया कि अभियान में 2823 बूथ के माध्यम से तथा 1732 टीमें घर-घर जाकर पोलियो से बचाव की दवा पिलाएंगी | कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर में सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डब्लू एच ओ , एडरा, जेएसआई , रोटरी आदि के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।