CBSE 12वीं में देश में दूसरे नंबर पर आई छात्रा मानवी पटेल बनी एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने बुके देकर किया स्वागत
- Advertisement -
CBSE 12वीं में देश में दूसरे नंबर पर आई छात्रा मानवी पटेल बनी एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने बुके देकर किया स्वागत
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
“टॉपर छात्रा को मिला सम्मान”: कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर रोड स्थित जिला पंचायत कार्यालय में मानवी पटेल ने संभाली कमान, भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, स्टाफ से लिया परिचय
बरेली: CBSE 12वीं की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा मानवी पटेल के लिए शनिवार का दिन खास बन गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने मेधावी छात्रा मानवी पटेल को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी। रश्मि पटेल ने बुके देकर मानवी का स्वागत किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानवी पटेल ने संभाली जिला पंचायत की कमान
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर रोड पर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में मानवी पटेल एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। कुर्सी संभालते ही मानवी ने सबसे पहले भारत रत्न भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत के सभी स्टाफ और अधिकारियों से मुलाकात कर परिचय लिया और विकास कार्यों की जानकारी ली।
CBSE 12वीं में देश में दूसरा रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान मानवी पटेल ने CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर बरेली का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि मानवी जैसी बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं। एक दिन की अध्यक्ष बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है।
छात्रा ने कहा – सेवा भाव से करूंगा देश की सेवा
एक दिन की अध्यक्ष बनने के बाद मानवी पटेल ने कहा कि यह उसके लिए गर्व का पल है। बाबा साहब और सरदार पटेल को नमन कर उन्होंने कहा कि वह आगे भी मेहनत कर देश और समाज की सेवा करेंगी। जिला पंचायत के स्टाफ ने भी टॉपर छात्रा का हौसला बढ़ाया।