बरेली में पाश कॉलोनी को चोरों ने बनाया निशाना: थाना प्रेम नगर इलाके में दिनदहाड़े 5 लाख नकद और लाखों के जेवर पर हाथ साफ,
- Advertisement -
बरेली में पाश कॉलोनी को चोरों ने बनाया निशाना: थाना प्रेम नगर इलाके में दिनदहाड़े 5 लाख नकद और लाखों के जेवर पर हाथ साफ,
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल”: घर लौटे व्यापारी को मिले टूटे ताले, CO और फोरेंसिक टीम ने खंगाला पूरा घर, प्रेम नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की भूमिका जांच के घेरे में शहर के पाश इलाके प्रियदर्शिनी नगर में चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई है। सूना मकान पाकर चोरों ने व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। चोर घर से 5 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। घर लौटे व्यापारी के होश उड़ गए।
ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल व्यापारी परिवार किसी निजी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कमरों की अलमारी और तिजोरी तोड़कर 5 लाख रुपये कैश के साथ सोने-चांदी के आभूषण साफ कर दिए। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आराम से निकल गए। घटना की खबर मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
CO, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
सूचना मिलने पर मौके पर CO, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घर के हर कोने की बारीकी से जांच की। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने चोरों के फिंगरप्रिंट और अन्य निशान एकत्र किए हैं। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान में जुटी है।
प्रेम नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पर लगा गंभीर आरोप इस पूरी वारदात में प्रेम नगर थाना इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने इस बड़ी चोरी की जानकारी उच्च अधिकारियों से छिपाए रखने का प्रयास किया। आरोप है कि इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह बड़ी घटना को दबाने में लगे रहे। इससे आम जनता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।
पाश इलाके में चोरी से सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद व्यापारी और प्रियदर्शिनी नगर के निवासियों में आक्रोश है। पाश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह की चोरी से लोगों का पुलिस प्रशासन से भरोसा डगमगा गया है। पीड़ित व्यापारी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस पर चोरों को जल्द पकड़ने और इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की भूमिका की निष्पक्ष जांच करने का दबाव है।