महिला की मौत पर बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएमओ ने मारा छापा, महेश नाथ मैडीकेयर अस्पताल का ICU सील,
- Advertisement -
महिला की मौत पर बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएमओ ने मारा छापा, महेश नाथ मैडीकेयर अस्पताल का ICU सील,
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
“मीडिया ने उठाया मुद्दा, हरकत मे आया विभाग”:संदिग्ध मौत के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार की टीम ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, इलाज के दस्तावेज-आईसीयू संचालन खंगाला, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बरेली: जनपद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दैनिक विचार न्यूज में खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ महेश नाथ मैडीकेयर हॉस्पिटल पर औचक निरीक्षण कर दिया। निरीक्षण के बाद अस्पताल के ICU को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला? परिजनों का आरोप इलाज में लापरवाही महेश नाथ मैडीकेयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और चिकित्सकीय प्रोटोकॉल की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। मामले के मीडिया में सुर्खियां बनते ही प्रशासन के कान खड़े हो गए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने किया औचक निरीक्षण मीडिया में मामला उछलते ही डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के इलाज की व्यवस्था, ICU संचालन और मरीजों के उपचार से जुड़े सभी अभिलेखों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया।
ICU सील, गठित हुई विशेष जांच टीम स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष 66 जांच टीम का गठन किया है। एहतियातन अस्पताल के ICU को तुरंत सील कर दिया गया है। ये टीम महिला की मौत के असली कारण, इलाज की प्रक्रिया, अस्पताल की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों द्वारा प्रोटोकॉल के पालन की गहन पड़ताल करेगी।
डिप्टी सीएमओ बोले आगे “जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई” डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने कहा, “स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। अगर लापरवाही, नियमों का उल्लंघन या मेडिकल मानकों की अनदेखी मिली तो संबंधित लोगों और अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप, जिले की नजर जांच रिपोर्ट पर ICU सील होने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। अब पूरे जिले की निगाहें जांच टीम की रिपोर्ट और उस पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।