बरेली DM के आदेश पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई! बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील, अवैध दवाएं जब्त,3 नमूने लैब भेजे
- Advertisement -
बरेली DM के आदेश पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई! बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील, अवैध दवाएं जब्त,3 नमूने लैब भेजे
*रिपोर्ट/आसिफ अली*
- Advertisement -
लोगों की जान से खिलवाड़”: कमालपुर गांव में बिना ड्रग लाइसेंस बिक रही थी एलोपैथिक दवा, औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने फॉर्म-16 पर किया सीज, शीशगढ़ थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप
बरेली:जिलाधिकारी बरेली और सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल के निर्देश पर औषधि विभाग ने मीरगंज तहसील में बड़ी छापामार कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड मारी। यहां प्रभात कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी धनेली, तहसील मीरगंज अवैध रूप से एलोपैथिक दवाएं बेच रहा था।
30 हजार की दवाएं सीज, 3 संदिग्ध सैंपल लैब को छापे के दौरान मेडिकल स्टोर से करीब 30,000 रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाओं को नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज कर दिया गया। स्टोर से 3 संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। इन्हें जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय औषधि प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अगर रिपोर्ट में मिलावट या एक्सपायरी पाई गई तो मामला और गंभीर हो जाएगा।
बिना ड्रग लाइसेंस के बेच रहा था जानलेवा दवा*
जांच में पता चला कि आरोपी प्रभात कुमार के पास औषधि विक्रय का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। बावजूद इसके वह गांव में खुलेआम एलोपैथिक दवाएं बेच रहा था। डॉक्टर की पर्ची और फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवा बेचना सीधे मरीजों की जान से खिलवाड़ है।
न्यायालय में होगा परिवाद दाखिल, सख्त कार्रवाई तय औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने और विवेचना पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। बिना लाइसेंस दवा बिक्री करने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है।
DM का अल्टीमेटम: अवैध मेडिकल स्टोर पर चलेगा बुलडोजर एक्शन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में बिना लाइसेंस चल रहे सभी मेडिकल स्टोर पर इसी तरह लगातार छापेमारी होगी। मरीजों को नकली और अवैध दवा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।