लखनऊ हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन! अवैध राजश्री लाइब्रेरी पर ताला

0 9

- Advertisement -

लखनऊ हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन! अवैध राजश्री लाइब्रेरी पर ताला

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

30 मिनट धूप में इंतजार, फिर टूटा ताला”: बदायूं रोड की बिल्डिंग में सिंगल सीढ़ी-जीरो फायर सिस्टम वाली लाइब्रेरी सील, BDA-फायर-पुलिस की जॉइंट टीम ने मारा छापा लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद बरेली में बिना सुरक्षा इंतजाम चल रहे शैक्षणिक संस्थानों पर प्रशासन का हंटर चल गया है। शनिवार को BDA, फायर विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बदायूं रोड स्थित PCS अधिकारी राजीव उपाध्याय की इमारत में संचालित राजश्री डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर दिया। जांच में पता चला कि तीसरी मंजिल पर चल रही इस लाइब्रेरी में फायर NOC से लेकर एग्जिट तक सब फर्जी था। करीब 80 छात्र-छात्राओं की जान रोज दांव पर लगी थी।

शटर बंद देख आधे घंटे सड़क पर खड़े रहे अफसर जॉइंट टीम जब मौके पर पहुंची तो पूरी बिल्डिंग का शटर बंद था। BDA, फायर, पुलिस और शिक्षा विभाग के अफसर करीब 30 मिनट तक तेज धूप में रोड पर खड़े रहे। इसके बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर का नजारा देख टीम के सदस्य भी हैरान रह गए।

तीसरी मंजिल पर डेथ ट्रैप: एक ही सीढ़ी, न लिफ्ट, न दूसरा रास्ता टीम ने पाया कि लाइब्रेरी तीसरी मंजिल पर चल रही थी। वहां 80 से ज्यादा स्टूडेंट्स के बैठने की जगह बनी थी। ऊपर जाने के लिए सिर्फ एक पतली सीढ़ी थी। लिफ्ट की तो बात ही छोड़िए, इमरजेंसी एग्जिट का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था। फायर विभाग के एफएसओ संजीव कुमार यादव ने कहा, “अगर यहां आग लग जाती तो स्टूडेंट्स को निकालना नामुमकिन हो जाता। ये सीधा डेथ ट्रैप था।”

फायर NOC नहीं, एक्सटिंग्विशर नहीं, BDA से नक्शा तक पास नहीं छापे में खुलासा हुआ कि लाइब्रेरी के पास फायर विभाग की NOC नहीं थी। आग बुझाने के लिए एक भी फायर एक्सटिंग्विशर या हाइड्रेंट सिस्टम नहीं लगा था। BDA से बिल्डिंग का नक्शा तक पास नहीं कराया गया था। यानी सुरक्षा के हर मानक को ताक पर रखकर लाइब्रेरी चल रही थी।

BDA के OSD अजीत कुमार: “अब लखनऊ जैसी गलती नहीं होगी BDA के OSD अजीत कुमार ने बताया कि लखनऊ हादसे के बाद पूरे जिले में कोचिंग, लाइब्रेरी और कमर्शियल बिल्डिंग्स की जांच चल रही है। बदायूं रोड की राजश्री लाइब्रेरी में बड़े स्तर पर अनियमितता मिली, इसलिए तुरंत सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रशासन का अल्टीमेटम: सुरक्षा मानक पूरे करो वरना सील होगी इमारत
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिन कोचिंग और लाइब्रेरी में फायर NOC, चौड़ी सीढ़ी, इमरजेंसी एग्जिट और BDA की मंजूरी नहीं होगी, उन्हें तुरंत सील कर दिया जाएगा। लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए बरेली में अब छात्रों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।