108वें उर्से रज़वी की तारीखों का ऐलान: 7-8-9 अगस्त 2026 को बरेली में होगा आला हज़रत का उर्स, मरकज़ से बड़ा ऐलान
- Advertisement -
108वें उर्से रज़वी की तारीखों का ऐलान: 7-8-9 अगस्त 2026 को बरेली में होगा आला हज़रत का उर्स, मरकज़ से बड़ा ऐलान
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
जुमुआ, हफ़्ता, इतवार को सजेगा दरबार”: काज़ी ए हिंदुस्तान और सज्जादा नशीन के मशवरे से तय हुई तारीख, ज़ायरीन से गैर महफूज़ सफर से परहेज़ की अपील
बरेली: मरकज़-ए-अहले सुन्नत बरेली शरीफ से आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान फाज़िले बरेलवी के 108वें उर्से क़ादरी रज़वी की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस साल उर्स की तमाम तकरीबात 7, 8 और 9 अगस्त 2026 को बरोज़ जुमुआ, हफ़्ता और इतवार को बरेली शरीफ में मुनअक़िद होंगी।
कैसे तय हुई तारीख?
29 जिलहिज्जा 1447 हिजरी, मुताबिक 16 जून 2026 को बाद नमाज़-ए-मग़रिब मुहर्रमुल हराम 1448 हिजरी का चांद नज़र आने के बाद काज़ी ए हिंदुस्तान ग्रांड मुफ्ती असजद रज़ा खान और सज्जादा नशीन हज़रत मौलाना सुभहान रज़ा खान सुबहानी मियां के आपसी मशवरे के बाद मुत्तफ़िक़ तौर पर तारीखें तय की गईं।
फरमान हसन खां फरमान मियां ने दी जानकारी*
दरगाह आला हज़रत के फरमान हसन खां फरमान मियां ने बताया कि “मरकज़ की जानिब से उर्स की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। काज़ी ए हिंदुस्तान और सज्जादा नशीन साहब की मंजूरी के बाद 7, 8, 9 अगस्त 2026 को उर्स होगा। दुनिया भर से आने वाले अकीदतमंद अभी से अपने सफर की तैयारी कर लें।” उन्होंने आगे कहा कि उर्स की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी और जल्द ही कार्यक्रम की रूपरेखा भी जारी होगी।
ज़ायरीन के लिए खास अपील
दरगाह आला हज़रत से सलमान हसन खान सलमान मियां ने ज़ायरीन से अपील की है कि मुल्क के मौजूदा हालात को देखते हुए पुरखतर और गैर महफूज़ रास्तों से परहेज़ करें। अपने-अपने शहरों और खित्तों में भी उर्स की तकरीबात मुनअक़िद करके आला हज़रत को इसाले सवाब करें और उनका फैजान हासिल करें।
शिरकत करने वाले ध्यान दें
मरकज़ ने कहा है कि उर्स में शिरकत करने वाले हज़रात 7, 8, 9 अगस्त 2026 की तारीखों के मुताबिक अपने सफर का इंतिज़ाम करें। बरेली शरीफ और अतराफ-ए-बरेली में तीनों दिन जुमला तकरीबात होंगी।
कौन हैं आला हज़रत?
आला हज़रत मुजद्दिद-ए-दीनो-मिल्लत अशाह इमाम अहमद रज़ा खान क़ादरी फाज़िले बरेलवी अलैहिर्रहमा सुन्नी बरेलवी मसलक के बानी हैं। हर साल दुनिया भर से लाखों अकीदतमंद उर्से रज़वी में शिरकत के लिए बरेली आते हैं।