बिथरी विधायक की शिकायत पर सीसीआई इमरान चिश्ती ने रखा अपना पक्ष।

0 80

- Advertisement -

बिथरी विधायक की शिकायत पर सीसीआई इमरान चिश्ती ने रखा अपना पक्ष।

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

आरोपो को बताया निराधार बोले विधायक हमारे सम्माननीय। प्रोटोकॉल के तहत सम्मान करना हमारा फर्ज।
बरेली। बरेली जंक्शन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर तैनात सैयद इमरान चिश्ती ने बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा के द्वारा लगाए गए आरोपो को गलत बताते हुए कहा कि विधायक हमारे सम्माननीय है और उनका सम्मान करना हमारा फर्ज है लेकिन जिस ठेकेदार ने प्लेटफार्म पर रेस्टोरेंट के उद्घाटन के लिए विधायक जी को बुलाया था उसने विधायक जी को गुमराह किया और पूरी जानकारी नहीं दी वास्तविकता यह है कि 23 तारीख को उसने बिना रेलवे के अधिकारियों की अनुमति के रेस्टोरेंट का उद्घाटन विधायक राघवेंद्र शर्मा जी से करवा लिया और 29 जुलाई को रेलवे जंक्शन के अधिकारियों को पत्र लिखकर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति मांगी बिना मानक पूरे किए ही और बिना रेलवे के अधिकारियों के संज्ञान में ले विधायक जी को ठेकेदार ने बुला लिया इमरान चिश्ती का कहना है जिसमें विधायक जी ने उद्घाटन किया वह वहां मौजूद नहीं थे ठेकेदार ने रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में बिना लाये ही 23 जुलाई को आनन फ़ानन में उद्घाटन करवा लिया विधायक जी को प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित किया जाता मैंने ठेकेदार से सिर्फ सवाल किया था कि तुमने आधे अधूरे मानकों में बिना अनुमति के विधायक जी को आमंत्रित किया।