आईजी ने रेंज के चारों जनपदों के पुलिस प्रमुखों को दिए आवश्यक निर्देश

0 27

- Advertisement -

बरेली।आज डा राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली पर बरेली परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियो के साथ समीक्षा गोष्ठी आहूत कर निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के निर्धारित 13 बिन्दु की अपराध समीक्षा
आपराधिक प्रकरण,माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही,निरोधात्मक कार्यवाही, एस0आर0 केस व लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण
हत्या लूट ,डकैती, बलात्कार,दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट,अपहरण,गोकशी, धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक संधर्ष के अभियोगों में कृत कार्यवाही
शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन,ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गयी कार्यवाही
मिशन शक्ति फेज-04 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली की सुदृढ़ीकरण हेतु की गयी कार्यवाही
•साइबर हेल्प-डेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध
लम्बित विभागीय कार्यवाही,लम्बित प्रारम्भिक जॉचों के सम्बन्ध में
•आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्य़ालय स्तर, उच्चाधिकारीगण, शिकायती प्रार्थना पत्रो के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में
आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों
आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गयी तथा जनपदों में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

- Advertisement -