धर्मकांटे में चल रहा था अवैध मेडिकल स्टोर, एक लाख की दवाइयां पकड़ी

0 67

- Advertisement -

बरेली।जनपद में अवैध मेडिकल स्टोर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत औषधि विभाग ने आज भोजीपुरा क्षेत्र में धर्म कांटे में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मार कर ₹100000 से अधिक मूल्य की दवाइयां बरामद की है
गोपनीय सूचना के आधार पर संदीप कुमार सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल के निर्देशानुसार अनामिका अंकुर जैन एवं राजेश कुमार औषधि निरीक्षक, बरेली एवम पुलिस बल थाना भोजीपुरा द्वारा मोहम्मद उवैस पुत्र हैदर अली के अवैध मेडिकल स्टोर स्थित कस्बा जादोपुर सैंथल रोड, थाना भोजीपुरा, जिस पर अंसारी धर्म कांटा का बोर्डअंकित था, पर छापा डाला गया, उक्त अवैध मेडिकल स्टोर मोहम्मद उवैस पुत्र हैदर अली निवासी जादोपुर, द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, जिससेे लगभग 1,00,000 रु मूल्य की एलोपैथिक प्रकार की औषधियाँ नियमानुसार फॉर्म 16 पर सीज की गई तथा संदेह के आधार 6 संदिग्ध नमूने जाँच एवविश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं संचालक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है