इस्लामिया इंटर कॉलेज ने आयोजित की अंडर 17 बालक प्रतियोगिता
- Advertisement -
बरेली।आज अंडर 17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजक एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली को मिला था यह आयोजन डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजन कराया गया जिसमें 9 विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया इस्लामिया इंटर कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज मनोहर भूषण इंटर कॉलेज सीबीगंज इंटर कॉलेज राजकीय हाई स्कूल भिन्डोरा तिलक इंटर कॉलेज बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली इंटर कॉलेज गुलाब राय इंटर कॉलेज इन सभी विद्यालयों के बच्चों ने अपना दम कम दिखाते हुए क्रिकेट का ट्रायल दिया
प्रतियोगिता शुभारंभ एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौक़ीर सिद्दीकी ने किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक शाहिद रज़ा ने जनपद में हुए चयनित खिलाड़ी को आशीर्वाद दिया ब मंडलीय प्रतियोगिता 28 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता के बारे में सभी चयनित खिलाड़ियों को बताया और यह प्रतियोगिता बरेली जनपद में ही आयोजित की जाएगी निर्णायक की भूमिका निभा रहे स्टेडियम कोच अमित यादव क्रिकेट कोच नाजिम अली क्रिकेट कोच नितेश भारद्वाज जीशान अली व शारीरिक शिक्षक विजय अवधेश दिनेश आरबी तिवारी आदि लोगों का सहयोग रहा