एडीजी और आईजी पहुंचे बुझिया जागीर, महिला की हत्या का शीघ्र खुलासा करने का दिया निर्देश

0 107

- Advertisement -

बरेली।आज एडीजी रमित शर्मा, और आई जी डॉक्टर राकेश कुमार सिंह द्वारा थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुझिया जागीर में एक महिला की हत्या के प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक लेते हुये घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं परिजनों से वार्ता कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी।

अपर पुलिस महानिदेशक  एवं पुलिस महानिरीक्षक ,  परिक्षेत्र द्वारा थाना शाही क्षेत्र में हुयी उक्त घटना व पूर्व में हुयी महिला हत्या की घटना जिनका अनावरण नही हुआ है के सम्बन्ध में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण को घटनाओं के अनावरण को प्राथमिकता पर लेते हुये शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया

 थाना शाही,फतेहगंज पश्चिमी , शेरगढ, शीशगढ के पुलिस बल को पूर्व में घटित हत्या की घटनाओं के सम्बन्ध में समस्त पहलुओं पर कार्य करते हुये शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।