30 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का ऑडिटर गिरफ्तार

0 663

- Advertisement -

बरेली। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई ने सी ओ यशपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यालय संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा के ऑडिटर राकेश कुमार वर्मा निवासी 148 कालीबाड़ी को₹30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के लालपुर चौधरी सराय के रहने वाले रूपेश कुमार गुप्ता ने एंटी करप्शन विभाग को शिकायत की थी कि उनकी माताजी सरोज देवी शिक्षा विभाग से 31 दिसंबर 2023 को रिटायर हुई थी उनका जी पीएफ इत्यादि का भुगतान को लेकर ऑडिटर राकेश कुमार वर्मा ने 125000 की डिमांड की थी जिसकी पहली किस्त ₹30हजार आज राकेश कुमार वर्मा को दी गई एंटी करप्शन टीम ने राकेश कुमार वर्मा को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सी ओ यशपाल सिंह ने रिश्वतखोर कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि सरकार की नीति के खिलाफ उन्होंने रिश्वत ली तो किसी को बक्सा नहीं जाएगा

- Advertisement -