प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में वन महोत्सव के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण
- Advertisement -
बरेली।, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग,प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति में आज सर्किट हाउस परिसर में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने मौलश्री व पाकड़ का पौधारोपण कर आम लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और कहा कि पौधारोपण करने से पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत् विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है।
- Advertisement -
इस अवसर पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल तथा जिलाधिकारी ने भी पौधारोपण किया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे