बत्रा अस्पताल के डॉक्टरों ने की रेल कर्मियों के दिल की जांच
- Advertisement -
बरेली। मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ यू.एस.नाग के कुशल निर्देशन में बत्रा अस्पताल, नई दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव शर्मा एवं डॉ संजय पांडेय तथा मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन श्रीवास्तव द्वारा हृदय रोग परीक्षण हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 62 रेल कर्मचारी एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर तद्नानुसार चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई ।
उपरोक्त हृदय रोग परीक्षण शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ यू. एस. नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोहर कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष
शंखधर, डॉ सचिन श्रीवास्तव, डॉ गाबा, डॉ विनिथा एवं अन्य समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सालय में उपस्थित अंतरंग एवं वाह्य विभाग के रोगी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
- Advertisement -