रामपुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्रों के अधिकारों को लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, उदय भानु चिब और पारस शुक्ला ने दी गिरफ्तारी
- Advertisement -
रामपुर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: छात्रों के अधिकारों को लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता,
उदय भानु चिब और पारस शुक्ला ने दी गिरफ्तारी
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
रामपुर। छात्रों के अधिकारों और उन पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को रामपुर में उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस की ओर से विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी और उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने किया। इस दौरान सैकड़ों युवा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक संघर्ष के सिद्धांतों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला सहित कई युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी दी।
इस अवसर पर उदय भानु चिब ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों के साथ कथित अन्याय समाप्त नहीं होगा और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार नहीं किए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस छात्रों की आवाज़ को दबने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और भविष्य में भी प्रदेशभर में इसी तरह के जनआंदोलन और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्सलान खान, जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, विधानसभा अध्यक्ष यासिर खान, पूर्व विधायक संजय कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष नुमान खान, मेहरबान अली खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अयान अली खान, अवनीत बसोया, शादाब अब्बासी, एहसान साहिल, अर्सल अहमद, फिरोज़ खान, मुश्ताक अली खान, रवि कुमार, मुख्तार सहित उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।