पुराना शहर मे महिला ने कुत्तों के कीड़े मारने की दवा पी, जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत

0 12

- Advertisement -

पुराना शहर मे महिला ने कुत्तों के कीड़े मारने की दवा पी, जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

परिवार सदमे में, मौत की वजह अब तक नहीं आई सामने

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में रखी कुत्तों के कीड़े मारने की दवा पीने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरिता के रूप में हुई है। जहरीला पदार्थ पीने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

नहाने की बात कहकर आंगन गईं मृतका की बेटी सुमन ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता रोज की तरह कुत्ते को टहलाने के लिए घर से निकले थे। परिवार की डॉग शॉप है, जिससे पूरे घर का खर्च चलता है। उस समय घर में सुमन, उसकी छोटी बहन और एक भतीजा मौजूद थे।

इसी दौरान सरिता ने नहाने की बात कहकर आंगन में जाने की बात कही। कुछ देर बाद परिवार को पता चला कि उन्होंने घर में रखी कुत्तों के कीड़े मारने वाली दवा पी ली है। इसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और घर में अफरा-तफरी मच गई।

बचाने की हर कोशिश रही नाकाम परिजन बिना समय गंवाए सरिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

परिवार भी नहीं बता सका वजह सरिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी तरह के पारिवारिक विवाद, तनाव या अन्य परेशानी की जानकारी नहीं है। घटना इतनी अचानक हुई कि पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस करेगी मामले की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
मोहल्ले में शोक का माहौल घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

अचानक हुई इस मौत से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही, जिसने महिला को यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।