UP SACS और खेल विभाग के सहयोग से यूथ फेस्ट रन मैराथन का हुआ सफल आयोजन
- Advertisement -
UP SACS और खेल विभाग के सहयोग से यूथ फेस्ट रन मैराथन का हुआ सफल आयोजन
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UP SACS) द्वारा खेल विभाग के सहयोग से यूथ फेस्ट रन मैराथन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एचआईवी,एड्स, सुरक्षित व्यवहार, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुरेचिया, जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार, ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अजय विक्रम पाठक, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, CPM DISHA सुश्री विनिता पांडेय, समथ कोच, सोनकपुर स्टेडियम तथा DISHA Cluster Moradabad, कार्तिक शिक्षण संस्थान, नवभारत कल्याण समिति, YRG एवं वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को UP SACS द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही खेल विभाग एवं MY Yuva Bharat द्वारा टी-शर्ट प्रदान कर प्रतिभागियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। MY Yuva Bharat के युवा अधिकारी द्वारा युवाओं को MY Yuva Bharat पोर्टल पर पंजीकरण हेतु प्रेरित किया गया तथा विभिन्न युवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा तथा वे राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक जागरूक एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई