वर्क ऑर्गेनाइजेशन ने जिला अस्पताल में बांटा भोजन
- Advertisement -
वर्क ऑर्गेनाइजेशन ने जिला अस्पताल में बांटा भोजन
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। सामाजिक संस्था वर्क ऑर्गेनाइजेशन ने जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच 100 से अधिक भोजन पैकेट वितरित किए। संस्था के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचे गरीब मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्क ऑर्गेनाइजेशन पिछले 38 वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसका प्रधान कार्यालय रामपुर में स्थित है और यह देश के 100 से अधिक जनपदों में भोजन, शरबत, कपड़े तथा जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर कर रही है।
भोजन वितरण कार्यक्रम में अरीबा नाज, अक्सा नाज, फरहीन फातिमा और इंशा नाज ने सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था की ओर से लोगों से अपील की गई कि किसी भी सामाजिक सहायता या आवश्यकता के लिए वे संस्था के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।