बरेली में रोडवेज बस का कहर, सवारी उतरते ही चला दी बस, महिला के पैर पर चढ़ा पिछला पहिया,

0 23

- Advertisement -

बरेली में रोडवेज बस का कहर, सवारी उतरते ही चला दी बस, महिला के पैर पर चढ़ा पिछला पहिया,

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली ईसाइयों की पुलिया पर UP78 LN1497 बस हादसा, उतर रही महिला के पैर पर चढ़ा टायर, चीखती रही सवारी, ड्राइवर-कंडक्टर ने नहीं रोकी बस, अस्पताल ले जाने की बजाय मौके से हुए फरार, परिजनों का गंभीर आरोप

बरेली, थाना बारादरी क्षेत्र में मंगलवार को रोडवेज बस की लापरवाही एक महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गई। ईसाइयों की पुलिया के पास बस से उतरते समय 20 वर्षीय महिला के पैर पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। महिला का आरोप है कि चालक ने बस रुकते ही अचानक आगे बढ़ा दी और हादसे के बाद ड्राइवर-कंडक्टर ने बस नहीं रोकी।

उतरते समय चला दी बस, पैर पर चढ़ा पिछला पहिया घायल महिला नीरज मौर्य, पत्नी मंजीत मौर्य, निवासी नवादा शेखान, थाना बारादरी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मायके मीरगंज स्थित पिता मदनलाल के घर गई थीं। मंगलवार सुबह वह रोडवेज बस संख्या UP78 LN1497 से बरेली लौट रही थीं। ईसाइयों की पुलिया पर बस रुकने के बाद जैसे ही वह उतरने लगीं, चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी।

इससे नीरज सड़क पर गिर गईं और बस का पिछला पहिया सीधे उनके पैर पर चढ़ गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चीखती रही महिला, चालक-परिचालक ने नहीं रोकी बस, भाग गए मौके से नीरज मौर्य का आरोप है कि हादसे के दौरान वह लगातार चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन चालक और परिचालक ने तत्काल बस नहीं रोकी। उनका कहना है कि बाद में बस रोकने के बावजूद चालक और परिचालक घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके से चले गए।

परिजनों ने रोडवेज चालक और परिचालक की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जरा सी मानवीयता दिखाते तो महिला की हालत इतनी गंभीर नहीं होती।

*परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच*
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल नीरज मौर्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना बारादरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। रोडवेज अधिकारियों से भी हादसे को लेकर जवाब मांगा जाएगा।

रोडवेज बस में सवारी की सुरक्षा को लेकर यह सवाल फिर खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि लापरवाह चालक-परिचालक पर क्या कार्रवाई होती है।