बरेली परिक्षेत्र नंबर वन: DIG अजय साहनी की निगरानी में IGRS शिकायत निस्तारण मे पाया पहला स्थान

0 9

- Advertisement -

बरेली परिक्षेत्र नंबर वन: DIG अजय साहनी की निगरानी में IGRS शिकायत निस्तारण मे पाया पहला स्थान

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के 74 थानों को मिला संयुक्त प्रथम स्थान, कर्मियों को मिलेगा नकद पुरस्कार*

बरेली: पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देशन में बरेली परिक्षेत्र ने एक बार फिर प्रदेश में टॉप कर दिया है। शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली IGRS के तहत माह जून 2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। DIG अजय कुमार साहनी के कुशल नेतृत्व में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को लेकर बरेली परिक्षेत्र की चारों जिलों की पुलिस की सराहना हो रही है।

DIG अजय कुमार साहनी के निर्देशन में 4 जिलों के 74 थाने नंबर वन DIG अजय कुमार साहनी द्वारा जारी प्रेस नोट दिनांक 02.07.2026 के अनुसार जून 2026 में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूं और पीलीभीत ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ परिक्षेत्र के कुल 74 थानों को भी IGRS शिकायत निस्तारण में संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि जनपद बरेली के 21 थाने, बदायूं के 22 थाने, पीलीभीत के 11 थाने और शाहजहांपुर के 20 थानों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है। DIG अजय कुमार साहनी के निर्देशन में सभी थानों ने समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण कर रिकॉर्ड बनाया।

बरेली के 21 थाने टॉप पर: सुभाषनगर से कैंट तक का जलवा DIG अजय कुमार साहनी के अनुसार जनपद बरेली के सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिम, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, शाही, बारादरी, देवरनियां, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और कैंट थाने प्रदेश में अव्वल रहे।

बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के थानों ने भी किया कमाल DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि बदायूं के कुंवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसावां, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मूसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस।
पीलीभीत के महिला थाना, बरखेड़ा, कोतवाली, हजारा, जहांनाबाद, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा।
शाहजहांपुर के महिला थाना, रामचंद्रमिशन, खुटार, कोतवाली, परौर, बंडा, जलालाबाद, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मिर्जापुर, कांट, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज थानों ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

DIG अजय कुमार साहनी करेंगे कर्मियों को सम्मानित, लापरवाह थानों की होगी समीक्षा
DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि IGRS निस्तारण में शानदार प्रदर्शन करने वाले परिक्षेत्र कार्यालय के उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। DIG अजय कुमार साहनी ने कहा कि जिन जनपदों और थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है उनके कार्यों की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।