कांवड़ यात्रा से पहले DIG अजय साहनी: का आदेश, 4 जिलों के कप्तानों को 6 सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस

0 1

- Advertisement -

कांवड़ यात्रा से पहले DIG अजय साहनी: का आदेश, 4 जिलों के कप्तानों को 6 सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस

*रिपोर्ट/फिरोज खान *

- Advertisement -

DIG अजय कुमार साहनी ने वीसी में दिए आदेश: CCTV, फायर सेफ्टी, एंटी वेनम से लेकर घाटों पर SDRF तक पुख्ता इंतजाम,

बरेली-बदायूं-पीलीभीत-शाहजहांपुर का संयुक्त रूट डायवर्जन लागू

बरेली: श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बरेली परिक्षेत्र पुलिस ने कमर कस ली है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के सभी पुलिस कप्तानों और अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा को लेकर 6 बड़े निर्देश जारी किए। DIG अजय कुमार साहनी ने साफ कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

DIG अजय कुमार साहनी के 6 बड़े निर्देश: सुविधा से सुरक्षा तक पूरा प्लान

1. कांवड़ शिविर और सुविधाओं के कड़े नियम
DIG अजय कुमार साहनी ने कहा कि सभी कांवड़ शिविरों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शिविर और कांवड़ स्टैंड सड़क से पर्याप्त दूरी पर बनाए जाएंगे। हाईवे पर शिविर कांवड़ मार्ग के बाएं ओर ही लगेंगे ताकि श्रद्धालुओं को सड़क पार न करनी पड़े और हादसों से बचा जा सके। प्रत्येक शिविर के बाहर CCTV कैमरे लगाना जरूरी होगा और ड्यूटी पर तैनात सभी सेवादारों के पास पहचान पत्र होना चाहिए। महिला कांवड़ियों के लिए शिविरों में वाशरूम और रेस्ट रूम की अलग व्यवस्था की जाएगी। किचन में आग से बचाव के लिए टीन शेड और फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर अनिवार्य किए गए हैं। सर्पदंश से बचाव के लिए सड़क किनारे की घास-झाड़ियों की सफाई और एंटी वेनम की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

2. सुपर जोन-जोन-सेक्टर में बंटेगा कांवड़ मार्ग, कड़ी पुलिस तैनाती

DIG अजय कुमार साहनी के आदेश पर पूरे कांवड़ मार्ग को सुपर जोन, जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। पैदल और बाइक गश्त के आधार पर दूरियां तय होंगी। रिजर्व फोर्स को मार्ग के आसपास ही तैनात रखा जाएगा। धार्मिक स्थलों और उन जगहों पर जहां महिलाएं व बच्चे कांवड़ झांकी देखने जुटते हैं, वहां CCTV कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। यात्रा के दौरान दुर्घटना और गौकशी जैसे अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवहार और कार्यक्षमता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

3. संयुक्त रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन
बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों के बीच कांवड़ यात्रा के दौरान संयुक्त रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। DIG अजय कुमार साहनी ने DJ संचालकों की बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश देने को कहा है ताकि ध्वनि प्रदूषण और जाम की स्थिति न बने।

4. शराब-मांस की दुकानों पर सख्त प्रतिबंध
कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब और मांस की दुकानों, मांस बिकने वाले ढाबों और होटलों पर विशेष सतर्कता और प्रतिबंधात्मक व्यवस्था लागू की जाएगी। DIG अजय कुमार साहनी ने निर्देश दिए कि मार्ग को पूरी तरह शुद्ध और पवित्र रखा जाए।

5. घाटों पर SDRF और लाइफ जैकेट की व्यवस्था
घाटों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में SDRF, फ्लड यूनिट, PAC, नाव, लाइफ जैकेट, बैरिकेडिंग और उचित प्रकाश की समय से व्यवस्था की जाएगी। DIG अजय कुमार साहनी ने कहा कि जल में कोई हादसा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।

6. विभागों में समन्वय, श्रद्धालु सुविधा सर्वोपरि
DIG अजय कुमार साहनी ने सभी विभागों से समन्वय कर कांवड़ शिविर, साफ-सफाई, बिजली, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का प्रतीक है, इसलिए सुरक्षा और सुविधा दोनों पर बराबर ध्यान दिया जाएगा।